Cg Breaking | IPS अफसरों का तबादला …

Cg Breaking | IPS officers transferred …

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने प्रशासनिक कारणों से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कांकेर और गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार इंदिरा कल्याण को पुलिस अधीक्षक, कांकेर के पद से हटाकर पुलिस उप महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, उत्तरी रेंज सरगुजा नियुक्त किया गया है।

वहीं निखिल अशोक कुमार को पुलिस अधीक्षक, गरियाबंद से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, कांकेर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा विवेक सागर को छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, रायपुर में प्रतिनियुक्ति से वापस बुलाते हुए पुलिस अधीक्षक, गरियाबंद नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *