Arna Foundation Raipur | New appointments at Arna Foundation on Women’s Day
रायपुर। रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर Arna Foundation ने एक गरिमामय और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान संस्था के विस्तार और समाजसेवा की गतिविधियों को और मजबूत बनाने के लिए नई टीम को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और नव नियुक्त पदाधिकारियों ने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Milna Kurre मौजूद रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नम्रता गोगलानी उपस्थित थीं। इसके अलावा नम्रता तिवारी, आकांक्षा तिवारी, अभिषेक मिश्रा, पल्लवी मिश्रा, मेहर सुंदरानी और कनिष्का अत्री भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस मौके पर संस्था में कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गईं।
लीगल एडवाइजर – गायत्री साहू
डायरेक्टर – डी. एस. मिश्रा
प्रेसिडेंट – सोनम सिंह राठौर
वाइस प्रेसिडेंट – गुरदीप कौर (पूजा)
कोषाध्यक्ष व प्रोग्राम डायरेक्टर – सुनीता प्रधान
सेक्रेटरी – ज्योति सुंदरानी
मेंबर – निवृति वाघड़े
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Milna Kurre मौजूद रहीं। उन्होंने आर्ना फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व तेजी से बढ़ रहा है और ऐसी संस्थाएं महिलाओं को आगे बढ़ने का मजबूत मंच देती हैं।
संस्था की संस्थापक और समाजसेवी Runa Sharma ने सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आर्ना फाउंडेशन लंबे समय से जरूरतमंद वर्ग, महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए काम कर रहा है। नई टीम के जुड़ने से संस्था की सामाजिक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी और समाजहित में कई नए कार्यों को गति मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकता और सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया और आपसी संवाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।







