छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़रायपुर

CG PWD में फिर चला तबादला एक्सप्रेस, 265 अफसर-कर्मचारियों की बदली पोस्टिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। विभागीय कामकाज में तेजी लाने और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है।

जारी तबादला आदेश के मुताबिक सूची में अलग-अलग पदों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। इनमें 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी), 71 सहायक मानचित्रकार (सिविल), 10 अनुरेखक (सिविल) और 20 डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं।

सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय, जवाबदेही और निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button