Cg Breaking | NHM कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, सेवा समाप्ति और वेतन रोकने की चेतावनी

Cg Breaking | Government takes strict action on NHM employees’ strike, warns of termination of service and withholding salary

रायपुर। नियमितीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आदेश जारी कर सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) को निर्देश दिया है कि जो कर्मचारी काम पर नहीं लौट रहे हैं, उनके खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाए।

आदेश पत्र में साफ कहा गया है कि लगातार अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों को नोटिस जारी कर यह चेतावनी दी जाए कि यदि वे कार्यालय नहीं पहुंचे तो उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी। इसके साथ ही अनुपस्थित कर्मचारियों पर “नो वर्क, नो पे” के सिद्धांत के तहत इस माह का वेतन भी जारी नहीं किया जाएगा।

बता दें कि प्रदेश के 16,000 से अधिक NHM कर्मचारी पिछले 13 दिनों से हड़ताल पर हैं, जिसके चलते अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। मरीजों को इलाज और अन्य चिकित्सा सुविधाओं के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब शासन ने सख्त निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि यदि कर्मचारी जल्द ही काम पर नहीं लौटे तो उनकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *