Cg Breaking | महिला कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, ममता चंद्राकर राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त

Cg Breaking | Major reshuffle in Mahila Congress, Mamta Chandrakar appointed National General Secretary

रायपुर, 30 दिसंबर। महिला कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी ने नई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। पंडरिया की पूर्व विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर को महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं दिवंगत पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा की पुत्री तुलिका कर्मा को महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

महिला कांग्रेस की ओर से जारी सूची में इन नियुक्तियों की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। संगठन में इन बदलावों को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

ममता चंद्राकर की नियुक्ति को छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत प्रतिनिधित्व मिलने के रूप में देखा जा रहा है। वहीं तुलिका कर्मा की नियुक्ति से बस्तर अंचल और कर्मा परिवार की राजनीतिक विरासत को संगठन में नई भूमिका मिली है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, महिला कांग्रेस आने वाले समय में संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों को लेकर और भी सक्रिय भूमिका निभाने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *