Chhattisgarh | Aarna Foundation organised a free health camp, a large number of people took advantage of it.
रायपुर. आर्ना फाउंडेशन के तत्वावधान में रायपुर में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं पहुंचाना रहा।
शिविर में गायनेकोलॉजिस्ट, नेत्र रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सौमित्रो सिंग और डेंटिस्ट डॉ. अभिषेक मिश्रा के साथ एएसबीएस द्वारा मरीजों की जांच की गई। महिलाओं ने स्त्री रोग संबंधी परामर्श लिया, बच्चों की स्वास्थ्य जांच हुई और आंखों एवं दांतों की भी निःशुल्क जांच की गई।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सीरोलॉजिकल और अन्य स्वास्थ्य जांच कराई। डॉक्टरों ने मरीजों को उचित परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए। शिविर में पहुंचे लोग आर्ना फाउंडेशन की इस जनहितकारी पहल की सराहना कर रहे थे।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों को स्वास्थ्य, जागरूकता और सेवा प्रदान करना है। भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शिविर के सफल आयोजन में सभी डॉक्टरों, स्वयंसेवकों और संस्था के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संदीप यदु, सरपंच श्री कोमल जांगड़े, पंच श्रीमती लता सोनी, सुनीता प्रधान, डॉ. सोनम राठौर, पूजा गुरदीप कौर, मुकेश जी, पल्लवी मिश्रा और रुना शर्मा इस अवसर पर उपस्थित थे।







