Chhattisgarh | 5 एकड़ अफीम खेती केस में कार्रवाई पलटी, निलंबित अधिकारी की वापसी

Chhattisgarh: Action reversed in 5-acre opium cultivation case, suspended officer reinstated

दुर्ग. दुर्ग के समोदा गांव में सामने आए अफीम खेती कांड में बड़ा यू-टर्न आया है। जिस अधिकारी को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किया गया था, अब उसे फिर से बहाल कर दिया गया है।

ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू को निलंबन के बाद अब दोबारा पोस्टिंग मिल गई है। उन्हें धमधा में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के अधीन तैनात किया गया है। यह फैसला उनके द्वारा दिए गए अभ्यावेदन और विभागीय सुनवाई के बाद लिया गया।

दरअसल, 7 मार्च को 5.20 एकड़ जमीन पर अवैध अफीम की खेती पकड़ी गई थी। आरोप था कि खेत में मक्का दिखाया गया, लेकिन असल में अफीम उगाई जा रही थी और अधिकारी इसे पकड़ नहीं पाए। इसी को लापरवाही मानकर 13 मार्च को सस्पेंड कर दिया गया था।

मामला यहीं नहीं रुका अधिकारी के समर्थन में कृषि विभाग के कर्मचारी भी मैदान में उतर आए और 23 मार्च से हड़ताल पर चले गए। अब बहाली के बाद 3 अप्रैल को सभी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।

उधर, अफीम खेती केस में पुलिस ने भी सख्त कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *