Chhattisgarh | वन विभाग में तबादलों की लिस्ट जारी

Chhattisgarh | List of transfers released in Forest Department

रायपुर। Raipur से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने सहायक वन संरक्षक स्तर के 13 अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी है।

लिस्ट जारी होते ही विभाग में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि कई अहम वनमंडलों में अफसरों की अदला-बदली की गई है। सुकमा, बीजापुर, बस्तर, धमतरी, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली जैसे जिलों में पोस्टिंग बदली गई है।

कुछ तबादले तुरंत प्रभाव से लागू होंगे, जबकि कुछ रिटायरमेंट के बाद प्रभावी होंगे। इस लिस्ट को विभाग के उप सचिव डीआर सोन्टापर ने जारी किया है।

ACFrOgDa6rtEoadbOBWNR-ABOjytQEWySjs7GAN_jQ4EpjDvgcv-dLxDr-iku71_JA53Y7BotLDNn5yNll-q5sjyQxGl6T-Tr4_73HVOOomT1htmX-ilJlNQ7Ob7qTiJB4F3hHOmrBJr8LZE0QWq

इस फेरबदल को प्रशासनिक कसावट और फील्ड मैनेजमेंट मजबूत करने के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर नक्सल प्रभावित और संवेदनशील इलाकों में।

अब देखना होगा कि इन नए पोस्टिंग के बाद जमीनी स्तर पर कामकाज में कितना बदलाव आता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *