Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में तेजी, किसानों को ऑनलाइन टोकन से सुविधा

Chhattisgarh: Paddy procurement at support price accelerates in Chhattisgarh, farmers facilitated by online tokens

रायपुर, 20 नवंबर 2025। राज्य में सपोर्ट प्राइस पर धान खरीदी का सिलसिला तेजी से जारी है। 19 नवंबर को किसानों से 7,11,335 क्विंटल धान उपार्जित किया गया। 15 से 19 नवंबर तक कुल 14,54,451 क्विंटल धान खरीदी जा चुकी है। खरीदी के साथ ही किसानों को भुगतान भी शुरू कर दिया गया है। मार्कफेड के माध्यम से अपेक्स बैंक को 214.18 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

किसानों की सुविधा के लिए “टोकन तुंहर एप्प” से ऑनलाइन टोकन प्रणाली लागू की गई है, जिससे धान बेचने की प्रक्रिया आसान हो रही है। राज्य में इस खरीफ विपणन सीजन में 26.50 लाख किसान पंजीकृत हैं और पंजीकृत धान का कुल रकबा 29.27 लाख हेक्टेयर है।

धान खरीदी के सभी उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त व्यवस्थाएं और अधिकारियों की निगरानी सुनिश्चित की गई है। अवैध संग्रहण और परिवहन रोकने के लिए चेकपोस्ट पर अधिकारी तैनात हैं और मॉलवाहकों की औचक जांच की जा रही है। अब तक 373 मामले दर्ज किए गए और 25,567 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया।

राज्य के मैदानी जिलों में धान की आवक तेज है। बालोद में 1,44,468 क्विंटल, बेमेतरा में 1,86,972 क्विंटल, दुर्ग में 1,33,514 क्विंटल, कवर्धा में 58,958 क्विंटल, राजनांदगांव में 1,60,247 क्विंटल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 90,416 क्विंटल, बलौदाबाजार-भाटापारा में 1,18,565 क्विंटल, धमतरी में 1,55,275 क्विंटल, गरियाबंद में 64,090 क्विंटल, महासमुंद में 60,883 क्विंटल और रायपुर में 1,52,850 क्विंटल धान खरीदी जा चुकी है।

किसानों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब धान बेचने की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *