Chhattisgarh | पुलिसकर्मी की रील वायरल, वर्दी में वीडियो बनाना पड़ा भारी

Chhattisgarh: Policeman’s reel goes viral, making video in uniform proves costly

बिलासपुर। बिलासपुर में Reel का शौक एक आरक्षक पर भारी पड़ गया। मस्तूरी थाने में पदस्थ देवानंद कैवर्त ने वर्दी पहनकर छत्तीसगढ़ी गाने पर रील बना डाली और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।

वीडियो वायरल होते ही मामला अधिकारियों तक पहुंच गया। पुलिस विभाग ने इसे वर्दी की गरिमा के खिलाफ माना और तुरंत कार्रवाई करते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया।

दरअसल, वर्दी में इस तरह की एक्टिविटी करना नियमों के खिलाफ है। पुलिस की वर्दी सिर्फ पहचान नहीं, जिम्मेदारी और अनुशासन का प्रतीक होती है। ऐसे में निजी प्रचार या शो-ऑफ करना सीधे तौर पर विभाग की छवि पर असर डालता है।

इस कार्रवाई के बाद साफ संदेश है कि Reel के चक्कर में वर्दी की मर्यादा तोड़ी तो कार्रवाई तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *