Chhattisgarh | गर्मी की भीड़ से राहत, रेलवे ने LTT-सांतरागाछी के बीच चलाई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

Chhattisgarh: Relief from summer rush, Railways runs weekly special train between LTT-Santragachi

रायपुर। गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। अब यात्रियों को राहत देने के लिए LTT से सांतरागाछी के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

यह ट्रेन 21 अप्रैल से शुरू होकर 14 जुलाई तक हर मंगलवार को LTT से चलेगी। वहीं वापसी में 23 अप्रैल से 16 जुलाई तक हर गुरुवार को सांतरागाछी से वापस आएगी। कुल 13 फेरों के लिए ये स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

खास बात ये है कि यह ट्रेन बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया समेत कई बड़े स्टेशनों पर रुकेगी। यानी छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए सीधा फायदा। इसके अलावा नागपुर, झारसुगुड़ा, टाटानगर और खड़गपुर जैसे स्टेशनों पर भी स्टॉप रहेगा।

टाइमिंग की बात करें तो ट्रेन LTT से रात 8:15 बजे निकलेगी और अगले दिन सांतरागाछी पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 3:50 बजे चलेगी और रात 11:45 बजे LTT पहुंचेगी।

कोच की व्यवस्था भी ठीक-ठाक रखी गई है जनरल, स्लीपर और एसी के कुल 20 डिब्बे लगाए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को सीट मिल सके।

रेलवे ने साफ कहा है कि भीड़ से बचना है तो पहले से टिकट बुक कर लें, वरना बाद में परेशानी हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *