Chhattisgarh | धर्मांतरण बिल पर बवाल, सदन से विपक्ष वॉकआउट

Chhattisgarh | Ruckus over religious conversion bill, opposition walks out of the House

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज माहौल पूरी तरह गरमा गया। गृहमंत्री विजय शर्मा ने जैसे ही धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश किया, विपक्ष भड़क उठा। आरोप लगा कि इतना बड़ा और संवेदनशील बिल बिना पूरी चर्चा के लाया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने इसे जल्दबाजी बताया और सेलेक्ट कमेटी को भेजने की मांग रख दी।

लेकिन सरकार अपने रुख पर अड़ी रही। अजय चंद्राकर ने साफ कहा कि कानून बनाना राज्य का अधिकार है और इसे गलत बताना ठीक नहीं। इस पर सदन में जोरदार बहस छिड़ गई। बात इतनी बढ़ी कि विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए वॉकआउट कर दिया।

इधर, SIR में 19 लाख नाम कटने के मुद्दे पर भी हंगामा हुआ। विपक्ष चर्चा चाहता था, लेकिन सत्ता पक्ष ने इसे चुनाव आयोग का मामला बता दिया। इस बीच डॉक्टरों की कमी और स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठे, जिस पर अजय चंद्राकर के बयान ने माहौल और गर्म कर दिया।

कुल मिलाकर आज का दिन विधानसभा में पूरी तरह टकराव और सियासी घमासान के नाम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *