बस्तरशिक्षासरकारी योजना

जगदलपुर में SC-ST युवाओं के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू, रोजगार के अवसरों को मिलेगा बढ़ावा

जगदलपुर, 13 अगस्त 2026। जिले के अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के युवाओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। अध्यापन सह मार्गदर्शन केन्द्र, आड़ावाल जगदलपुर द्वारा पात्र युवाओं के लिए निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ना है, ताकि वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, सरकारी नौकरियों और अन्य रोजगार के अवसरों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। कंप्यूटर का व्यावहारिक ज्ञान युवाओं को बदलते डिजिटल दौर की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने में मदद करेगा।

कार्यालयीन दिवसों में कर सकते हैं संपर्क

बस्तर जिले के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी इस योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी कार्यालयीन दिवस में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

इसके लिए आवेदकों को आड़ावाल स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के पास जिला रोजगार कार्यालय, जगदलपुर में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

युवाओं से प्रशिक्षण का लाभ लेने की अपील

रोजगार अधिकारी ने जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे इस निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। उन्होंने युवाओं से इस अवसर का पूरा लाभ उठाकर अपने तकनीकी कौशल को मजबूत करने और अपने करियर को नई दिशा देने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button