रोजगारशिक्षा

इंजीनियरिंग छात्रों के लिए DRDO का सुनहरा अवसर

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की सॉलिड स्टेट फिजिक्स लैबोरेट्री (SSPL), दिल्ली ने इंजीनियरिंग और साइंस के फाइनल ईयर छात्रों के लिए 6 महीने की पेड इंटर्नशिप का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस इंटर्नशिप के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ₹5,000 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। कुल 65 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं और इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

65 सीटों पर होगी भर्ती

DRDO की SSPL लैब में कुल 65 इंटर्नशिप सीटें उपलब्ध हैं। चयनित छात्रों को 6 महीने तक रिसर्च एवं तकनीकी परियोजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा। पूरे इंटर्नशिप अवधि में उम्मीदवारों को ₹30,000 (₹5,000 प्रति माह) का स्टाइपेंड मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस इंटर्नशिप के लिए केवल वे छात्र आवेदन कर सकते हैं जो वर्तमान में निम्नलिखित पाठ्यक्रमों के फाइनल ईयर में अध्ययनरत हैं—

  • BE / B.Tech
  • M.Sc
  • M.Tech

संबंधित विषय

  • फिजिक्स
  • केमिस्ट्री
  • इलेक्ट्रॉनिक्स
  • इलेक्ट्रिकल
  • मैटेरियल साइंस
  • क्वांटम टेक्नोलॉजी
  • लेजर ऑप्टिक्स
  • सेमीकंडक्टर डिवाइसेस

बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

इस इंटर्नशिप के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन आवेदन की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म के साथ अपने संस्थान का No Objection Certificate (NOC) और कैरेक्टर सर्टिफिकेट संलग्न करना होगा।

आवेदन भेजने का पता

Director, SSPL, HRD
Solid State Physics Laboratory (SSPL), DRDO
Lucknow Road, Timarpur, Delhi – 110054

आवेदन स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।

महत्वपूर्ण जानकारी

विवरणजानकारी
संस्थानDRDO – SSPL, दिल्ली
कुल सीटें65
इंटर्नशिप अवधि6 महीने
स्टाइपेंड₹5,000 प्रति माह
कुल स्टाइपेंड₹30,000
आवेदन की अंतिम तिथि30 सितंबर 2026
चयन प्रक्रियास्क्रीनिंग और इंटरव्यू

उम्मीदवार आवेदन करने से पहले विज्ञापन संख्या 625/HR/PaidInternship/2026/M/01 में दिए गए सभी दिशा-निर्देश और पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button