छत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन को लेकर बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ में 6,836 करोड़ से अधिक का भुगतान

रायपुर, 29 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पिछले तीन वर्षों में विभिन्न योजनाओं और कार्यों के लिए कुल 6,836.51 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इसमें एकल ग्राम जलप्रदाय योजनाओं, समूह जलप्रदाय योजनाओं, सपोर्ट मद और जल गुणवत्ता जांच से संबंधित कार्यों का भुगतान शामिल है।

राज्य कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जल जीवन मिशन के तहत एकल ग्राम योजनाओं के लिए 4,985.35 करोड़ रुपये और समूह जलप्रदाय योजनाओं के लिए 1,690.94 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इसके अलावा, सपोर्ट मद में 136.18 करोड़ रुपये तथा जल गुणवत्ता जांच संबंधी कार्यों के लिए 24.04 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।

चालू वित्तीय वर्ष में 612 करोड़ रुपये का आबंटन

विभागीय जानकारी के मुताबिक, चालू वित्तीय वर्ष में एकल ग्राम जलप्रदाय योजनाओं के भुगतान के लिए 612 करोड़ रुपये का आबंटन प्राप्त हुआ है। इसमें से अब तक 162.46 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। शेष राशि के संबंध में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भुगतान की कार्रवाई जारी है।

भुगतान की प्रक्रिया निरंतर जारी

जल जीवन मिशन के अधिकारियों के अनुसार, मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए भुगतान की प्रक्रिया लगातार जारी है। विभाग द्वारा उपलब्ध वित्तीय आबंटन के अनुरूप नियमानुसार भुगतान संबंधी कार्रवाई की जा रही है।

जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए विभिन्न मदों में भुगतान किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button