कृषिसरकारी योजना

PM Kisan Update: कांकेर जिले के करीब 79 हजार किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

रायपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 24वीं किस्त की राशि 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा से पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) के माध्यम से राशि अंतरित करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुबह 10 बजे से वेबकास्ट के जरिए किया जाएगा।

कांकेर जिले के 78,973 किसानों को मिलेगा लाभ

कांकेर जिले में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त से कुल 78 हजार 973 किसान लाभान्वित होंगे। योजना के तहत पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में, प्रत्येक चार माह के अंतराल पर किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है।

कृषि विज्ञान केंद्र में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, सिंगारभाट कांकेर में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा विकासखंड मुख्यालयों, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी क्षेत्रों, पंचायत मुख्यालयों, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों और प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में भी पीएम किसान उत्सव दिवस मनाया जाएगा।

इस दौरान किसान लाइव वेबकास्ट के माध्यम से गुजरात में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से जुड़ सकेंगे और किस्त जारी होने की प्रक्रिया देख सकेंगे।

किसानों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने गांव या विकासखंड में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। योजना का उद्देश्य पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि कृषि संबंधी जरूरतों को पूरा करने में उन्हें मदद मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button