
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। शहर के अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में पदस्थ 29 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार, तबादला सूची में एक सब इंस्पेक्टर (SI), 6 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 9 प्रधान आरक्षक और 13 आरक्षक शामिल हैं। इन सभी पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कई थानों और पुलिस इकाइयों में बदली पदस्थापना
आदेश के मुताबिक, महिला थाना, खमतराई, टिकरापारा, डीडीनगर, तेलीबांधा और राजेंद्रनगर समेत विभिन्न थानों में पुलिसकर्मियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इसके अलावा यातायात पुलिस, रक्षित केंद्र और पुलिस लाइन में तैनात कर्मचारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।
तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश
पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय की ओर से जारी आदेश में तबादले प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से किए जाने की बात कही गई है। संबंधित पुलिसकर्मियों को आदेश में दर्ज नई पदस्थापना के अनुसार कार्यभार संभालना होगा।
देखें पूरी तबादला सूची




