
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री साय ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा कि माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा संबल होता है। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

