जशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार, CM विष्णु देव साय ने 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट को दिखाई हरी झंडी

हाट-बाजारों में ग्रामीणों को मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा, दूरस्थ अंचलों के लोगों को घर के नजदीक मिलेगा उपचार
जशपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को जशपुर प्रवास के दौरान भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की चार मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया। इन मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों के हाट-बाजारों में आम नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विश्राम गृह परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। खासतौर पर जनजातीय बहुल और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आसानी से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
हाट-बाजारों में ही मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा
जशपुर जिला भौगोलिक रूप से विस्तृत और वनांचल क्षेत्रों वाला जिला है। यहां कई गांव ऐसे हैं, जहां रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट काफी उपयोगी साबित हो सकती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाट-बाजार ग्रामीण जीवन और स्थानीय अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इन स्थानों पर मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने से ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी ले सकेंगे। इससे उपचार के लिए दूर स्थित स्वास्थ्य संस्थानों तक जाने में लगने वाले समय और खर्च में कमी आएगी।
अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में किसी भी व्यक्ति को उपचार से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने के साथ ऐसी जनहितकारी पहलों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिनसे स्वास्थ्य सेवाएं सीधे नागरिकों तक पहुंच सकें।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला हैं। विशेष रूप से जनजातीय और दूरस्थ अंचलों में रहने वाले लोगों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प है।
रेडक्रॉस सोसायटी की पहल से जशपुर को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। चार मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत से जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। इसका सीधा लाभ जरूरतमंद और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को मिलेगा।
मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के नजदीक पहुंचाने की यह पहल ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में ये जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, जशपुर विधायक रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, भरत सिंह, अमर सुल्तानिया, कृष्णा राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।हाट-बाजारों में ग्रामीणों को मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा, दूरस्थ अंचलों के लोगों को घर के नजदीक मिलेगा उपचार
जशपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को जशपुर प्रवास के दौरान भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की चार मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया। इन मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों के हाट-बाजारों में आम नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विश्राम गृह परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। खासतौर पर जनजातीय बहुल और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आसानी से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
हाट-बाजारों में ही मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा
जशपुर जिला भौगोलिक रूप से विस्तृत और वनांचल क्षेत्रों वाला जिला है। यहां कई गांव ऐसे हैं, जहां रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट काफी उपयोगी साबित हो सकती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाट-बाजार ग्रामीण जीवन और स्थानीय अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इन स्थानों पर मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने से ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी ले सकेंगे। इससे उपचार के लिए दूर स्थित स्वास्थ्य संस्थानों तक जाने में लगने वाले समय और खर्च में कमी आएगी।
अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में किसी भी व्यक्ति को उपचार से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने के साथ ऐसी जनहितकारी पहलों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिनसे स्वास्थ्य सेवाएं सीधे नागरिकों तक पहुंच सकें।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला हैं। विशेष रूप से जनजातीय और दूरस्थ अंचलों में रहने वाले लोगों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार का संकल्प है।
रेडक्रॉस सोसायटी की पहल से जशपुर को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। चार मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत से जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। इसका सीधा लाभ जरूरतमंद और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को मिलेगा।
मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के नजदीक पहुंचाने की यह पहल ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में ये जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, जशपुर विधायक रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, भरत सिंह, अमर सुल्तानिया, कृष्णा राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।