“डिवाइन यूथ फोरम – आध्यात्मिक परिपक्वता की परिभाषा” कार्यक्रम में शामिल हुए साउथ फ़िल्म अभिनेता विजय विश्वा

आबूराज, राजस्थान। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के युवा प्रभाग (आर ई आर एफ) द्वारा आयोजित “डिवाइन यूथ फोरम – आध्यात्मिक परिपक्वता की परिभाषा” कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानसरोवर – अकादमी में आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी वातावरण में हुआ। इस चार दिवसीय कार्यक्रम में देशभर से 400 से भी अधिक युवा भाई एवं बहनें सहभागी बने।

आध्यात्मिकता जीवन को संतुलित और सफल बनाती है: अभिनेता विजय विश्वा

  • मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित तमिल फिल्म अभिनेता एवं सोशल एक्टिविस्ट विजय विश्वा ने युवाओं को संस्कारित एवं मूल्यनिष्ठ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता व्यक्ति के जीवन में संतुलन, शांति और सफलता लाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
  • उन्होंने कहा कि यहाँ आकर उन्हें अत्यंत आनंद और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हो रहा है। उपस्थित लोगों के मुस्कराते चेहरे, सादगीपूर्ण सफेद परिधान और आत्मीय व्यवहार ने एक अलग ही आध्यात्मिक वातावरण का एहसास कराया।
  • विजय विश्वा ने अपने संबोधन में कहा कि फिल्म जगत में कलाकार कैमरे के सामने सकारात्मक भूमिका निभाते हैं, जबकि यहाँ लोग अपने वास्तविक जीवन में बिना किसी स्वार्थ के श्रेष्ठ मूल्यों और आदर्शों को अपनाकर प्रेरणादायी जीवन जी रहे हैं।
  • उन्होंने इसे सच्चे अर्थों में “हीरो जीवन” बताया। उन्होंने कहा कि यहाँ आकर पहली बार “ओम शांति” शब्द का गहन भाव अनुभव करने का अवसर मिला। यह संस्था जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर विश्व बंधुत्व, भाईचारे और एकता का संदेश दे रही है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

आध्यात्मिक परिपक्वता से बढ़ता है आत्मविश्वास और मनोबल : बीके चन्द्रिका दीदी

  • यूथ विंग की चेयरपर्सन राजयोगिनी बीके चन्द्रिका दीदी ने प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए कहा कि आज के समय में युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा, आत्मविश्वास एवं आध्यात्मिक मूल्यों की अत्यंत आवश्यकता है।
  • उन्होंने युवाओं को आत्मचिंतन, मेडिटेशन एवं श्रेष्ठ संस्कारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। दीदी ने आगे कहा कि आध्यात्मिक परिपक्वता व्यक्ति को सत्य और असत्य के बीच विवेक करने की शक्ति प्रदान करती है।
  • इससे आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत होता है तथा व्यक्ति जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ता है। जब हम दूसरों की प्रतिभाओं को सम्मान और प्रेरणा की दृष्टि से देखते हैं, तब व्यक्तित्व का विकास होता है। लेकिन जैसे ही प्रतिस्पर्धा और तुलना का भाव बढ़ने लगता है, व्यक्ति अपने मूल स्वभाव और श्रेष्ठ व्यक्तित्व से नीचे उतरने लगता है।
  • दीदी ने जीवन में प्रेम, नम्रता, धैर्य, मधुरता और मुस्कराहट को धारण करने पर बल देते हुए कहा कि हमारी दृष्टि में प्रेम और वाणी में मधुरता होनी चाहिए। यही गुण संबंधों को मजबूत बनाते हैं और समाज में सकारात्मक वातावरण निर्मित करते हैं।
  • उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने आप में विशिष्ट है। इसलिए स्वयं की विशेषताओं को पहचानते हुए सदैव जागरूक और सकारात्मक रहना आवश्यक है। सकारात्मक सोच और श्रेष्ठ संकल्प ही जीवन को सफल और संतुलित बनाते हैं। दीदी ने कहा कि मन के संकल्प परिस्थितियों और समय के अनुरूप संतुलित होने चाहिए।
  • जीवन में ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे किसी को दुःख पहुँचे, बल्कि हमारी प्रत्येक गतिविधि दूसरों के कल्याण और समाजहित के लिए प्रेरणादायक बने।

Bastar Naxal Surrender | अब खत्म होने वाला है नक्सलवाद?

Bastar Naxal Surrender | Is Naxalism about to end now? बस्तर। बस्तर में नक्सलियों का खेल…

Indian Railways train diversion | पुरी जाने वाली कई ट्रेनें बदलीं

Indian Railways train diversion | Several Puri-bound trains diverted रायपुर डेस्क। Puri Railway Station में प्लेटफॉर्म…

Congress Breaking | विनोद जाखड़ बने NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष

Congress Breaking | Vinod Jakhar becomes NSUI National President नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने…

Narendra Modi Assam | PM का टिकट बुक! असम दौरे पर कांग्रेस का तंज

Narendra Modi Assam | PM’s ticket booked! Congress taunts his Assam visit नई दिल्ली। प्रधानमंत्री Narendra…

रायपुर | GST ट्रिब्यूनल को लेकर रायपुर में राष्ट्रीय स्तर की चर्चा, ‘फिस्कल फ्रंटियर 2026’ को मिला जबरदस्त प्रतिसाद

रायपुर | राजधानी रायपुर में भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित “फिस्कल फ्रंटियर 2026: छत्तीसगढ़…

BIG BREAKING NEWS | केशकाल में अचानक रुका सीएम- राज्यपाल का काफिला, NH-30 नवीनीकरण कार्य का सीएम ने किया औचक निरीक्षण….

नीरज उपाध्याय | केशकाल:- भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को बस्तर पंडुम कार्यक्रम में…

India US Trade Deal | अमेरिकी टैरिफ अब 25% नहीं बल्कि 18%

India US Trade Deal | US tariffs now 18%, not 25% नई दिल्ली। भारत और अमेरिका…

कोंडागांव | सूदूरवर्ती ग्राम छोटेउसरी पहुंचे SP पंकज चंद्रा, बॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत, ग्रामीणों के साथ SP ने बैठकर भोजन भी किया….

नीरज उपाध्याय/कोंडागांव:- कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल…

Supreme Court | भेदभाव के आरोपों में फंसे यूजीसी नियम, सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

Supreme Court | UGC rules caught in discrimination allegations, Supreme Court stays नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट…