अपराधछत्तीसगढ़

CG Crime: रायगढ़ में सेक्स रैकेट का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 2 नाबालिग मुक्त

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के लालटंकी और मिट्ठूमुड़ा स्थित दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस संयुक्त कार्रवाई में दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिग बालिकाओं को मुक्त कर काउंसलिंग के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, लालटंकी दानीपारा स्थित लक्ष्मी शर्मा के मकान में देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई। छापेमारी के दौरान मकान संचालिका लक्ष्मी शर्मा और ग्राहक ऋषभ शर्मा को गिरफ्तार किया गया। मौके से नकदी, मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान दो नाबालिग बालिकाएं भी मिलीं, जिन्हें तत्काल सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

इसी तरह साइबर सेल और जूटमिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक स्थित सुनीता मेहर के मकान पर छापा मारा। यहां संचालिका सुनीता मेहर और ग्राहक अभय सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री जब्त की और वहां मौजूद अन्य महिलाओं से भी पूछताछ की।

पुलिस ने दोनों मामलों में अनैतिक देह व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, 1956 और पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में महिलाओं और बच्चों के शोषण, अनैतिक गतिविधियों तथा संगठित अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के विरुद्ध भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button