
रायपुर, 31 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने लौह पुरुष एवं राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने लोकभवन में सरदार पटेल के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
राज्यपाल रमेन डेका ने अखंड भारत के निर्माण में सरदार वल्लभभाई पटेल के अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में उनके ऐतिहासिक योगदान का स्मरण किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे सहित लोकभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

