छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट विजेता अमिता श्रीवास को दी बधाई, कहा- प्रदेश की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

रायपुर, 15 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर अमिता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के अवसर पर विधायक गोमती साय भी उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अमिता श्रीवास ने अपने साहस, अनुशासन, अदम्य इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प के बल पर माउंट एवरेस्ट फतह कर न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद यदि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास किया जाए तो असंभव दिखने वाले लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अमिता श्रीवास की सफलता प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का सशक्त उदाहरण है।

गौरतलब है कि जांजगीर-चांपा जिले की निवासी अमिता श्रीवास ने 22 मई 2026 को समुद्र तल से 8,848.86 मीटर ऊंची विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर इतिहास रचा और छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश का मान बढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button