छत्तीसगढ़

CM Sai ने PM मोदी के जन्मदिवस पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’, जानें क्या कहा

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित रहे हैं। गरीब कल्याण, सुशासन, अंत्योदय, आत्मनिर्भर भारत और विरासत के सम्मान से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक उनकी यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

‘आशीर्वाद का दीया’ स्नेह और शुभकामनाओं का प्रतीक

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर छत्तीसगढ़ समेत देशभर में सेवा और जनभागीदारी की भावना दिखाई दे रही है। ‘आशीर्वाद का दीया’ इसी आत्मीय भावना की अभिव्यक्ति है। यह दीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति प्रदेशवासियों के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं का प्रतीक है।

विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभा रहा है। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि विकास की रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा और जनजातीय समाज की आकांक्षाएं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की शक्ति बनें, इसके लिए सरकार निरंतर काम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button