Chhattisgarh | रायपुर जिले में 9 तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh | 9 tehsildars transferred in Raipur district, collector issued order

रायपुर। राजधानी रायपुर और जिले के विभिन्न तहसीलों में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कलेक्टर द्वारा 9 तहसीलदारों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश सोमवार को जारी किया गया, जिसमें विभिन्न तहसीलों में पदस्थ अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है।

इस तबादले के पीछे प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुव्यवस्थित और सुचारु रूप से संचालित करने की मंशा मानी जा रही है। हालांकि, कलेक्टर कार्यालय की ओर से कारणों का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, जल्द ही इन अधिकारियों को अपने-अपने स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी जारी किए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *