छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़बिलासपुररायपुर

CG Police Transfer: 7 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, CM सिक्योरिटी में भी बदलाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। सोमवार को जारी तबादला आदेश में डीएसपी और एएसपी स्तर के 7 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादले में कई स्थानों के एसडीओपी भी शामिल हैं। वहीं मुख्यमंत्री सुरक्षा के लिए भी नए अधिकारी की पदस्थापना की गई है।

जारी आदेश के मुताबिक सचिन्द्र चौबे को मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसी तरह आलोक तिवारी को 14वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल), माना में सहायक सेनानी की जिम्मेदारी दी गई है। गिरीश कोरी और नीलीकेशोर अवस्थी को सीआईडीपी सुरक्षा वाहिनी, माना में पदस्थ किया गया है।

वहीं दिनेश सिंह को राजभवन सुरक्षा, रायपुर में सहायक सेनानी बनाया गया है। इसके अलावा मयंक रणासिंह को भाटापारा का एसडीओपी और तारेश साहू को जिला बिलासपुर में एसडीओपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस फेरबदल के बाद पुलिस विभाग में नई पदस्थापनाओं के साथ सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े दायित्वों में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button