छत्तीसगढ़मौसमरायपुर

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राजधानी रायपुर में बुधवार को दिनभर तेज धूप के चलते गर्मी का असर महसूस हुआ, लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए। इससे लोगों को कुछ राहत मिली। मुंगेली और बलरामपुर में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

रायपुर में आज बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार शाम या रात के समय हल्की बारिश अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इस दौरान रायपुर का तापमान करीब 34 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

इन इलाकों में भी हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, 7 अक्टूबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। अगले दो दिनों तक भी प्रदेश में इसी तरह की मौसमी गतिविधियां जारी रहने के संकेत हैं।

राजनांदगांव में 35 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

पिछले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। हालांकि मुंगेली और बलरामपुर में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जाते-जाते मानसून दिखाएगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती और हरनाई से होकर आगे बढ़ रही है।

इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर बंगाल की खाड़ी तक द्रोणिका बनी हुई है। इन मौसमी सिस्टम के चलते छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून की विदाई के बीच बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button