छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रक ब्रिज की रेलिंग तोड़ 15 फीट नीचे गिरा, कार चपेट में आई; बड़ा हादसा टला

Current image: How will a train run on water? Find out how hydrogen gas is produced—the fuel that powered India's first hydrogen train.

रायपुर। राजधानी में तेज रफ्तार एक बार फिर बड़े हादसे की वजह बन गई। तेलीबांधा से आमानाका की ओर जा रहा एक ट्रक (RJ 31 GB 3122) संतोषी नगर ब्रिज के पास अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर रेलिंग तोड़ते हुए करीब 15 फीट नीचे सड़क पर जा गिरा। हादसे के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। ब्रिज पर पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक जोरदार आवाज के साथ डिवाइडर से टकराया और रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा।

कार भी आई चपेट में

नीचे गिरते समय ट्रक की चपेट में वहां से गुजर रही एक कार (CG 04 MA 3271) भी आ गई। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

बाल-बाल बचे कार सवार

गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि ट्रक और कार दोनों को भारी नुकसान पहुंचा है।

मौके पर जुटी भीड़

हादसे के बाद ब्रिज और आसपास के इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ट्रक की तेज रफ्तार और चालक का वाहन से नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button