टॉप न्यूज़राजनीतिस्वास्थ्य

राहुल का आरोप- छात्रों पर पैलेट गन चली

नई दिल्ली। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने एक छात्र को मीडिया के सामने पेश किया और दावा किया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन लगने से उसकी एक आंख की रोशनी चली गई।

राहुल गांधी ने कहा कि छात्र तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहा था, तभी वह घायल हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार कर रही है, जबकि छात्र की आंख गंभीर रूप से प्रभावित हुई है।

हजारों छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान हजारों छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और उनके खिलाफ पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ। उन्होंने कहा कि घायल छात्र ने पुलिस भर्ती परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर लीक के कारण उसका भविष्य पहले ही प्रभावित हो चुका था।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस नेता ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था की विफलता और पेपर लीक मामलों की नैतिक जिम्मेदारी उनकी है। राहुल गांधी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

केंद्र सरकार के सामने रखीं तीन मांगें

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं—

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा।
  • प्रदर्शनकारियों पर कथित लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं से माफी मांगें। उनका कहना था कि छात्रों के भविष्य और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button