छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़बस्तररायपुरसंपादकीय

IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ में 23 IAS-IFS अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर, 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 IAS और IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव का असर मंत्रालय से लेकर जिलों तक देखने को मिला है। खास तौर पर छह जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।

सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन की कमान

1999 बैच के IAS अधिकारी सोनमणि बोरा को आदिम जाति विकास विभाग से स्थानांतरित कर प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

वहीं आर. शंगीता को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव पद से स्थानांतरित कर मंत्रालय में सचिव बनाया गया है। भुवनेश यादव को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

छह जिलों के कलेक्टर बदले

तबादला आदेश में छह जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है।

  • गरियाबंद: रणबीर शर्मा नए कलेक्टर
  • कांकेर: कुंदन कुमार नए कलेक्टर
  • मुंगेली: अमृत विकास तोपनो नए कलेक्टर
  • सक्ती: जयश्री जैन नई कलेक्टर
  • कबीरधाम: तुलिका प्रजापति नई कलेक्टर
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: तनुजा सलाम नई कलेक्टर

गरियाबंद कलेक्टर रहे भगवान सिंह उइके को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा को संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बनाया गया है।

जल जीवन मिशन और नगरीय प्रशासन में भी बदलाव

रिमिजियुस एक्का को संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास के पद से हटाकर विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बनाया गया है। उन्हें मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, जो कांकेर कलेक्टर थे, को संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास बनाया गया है।

खाद्य विभाग में नई जिम्मेदारी

भोसकर विलास संदिपान को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के मौजूदा दायित्व के साथ प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं जगदीश सोनकर को विशेष सचिव, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

हिना अनिमेष नेताम को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अन्य प्रमुख बदलाव

गजेन्द्र सिंह ठाकुर को संचालक, समाज कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रोमा श्रीवास्तव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा बनाया गया है।

आकांक्षा शिक्षा खलखो को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।

लीना कोसम को लोक सेवा आयोग की परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी से हटाकर आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग बनाया गया है। वहीं सौमिल रंजन चौबे को प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल नियुक्त किया गया है।

बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई को नारायणपुर के अपर कलेक्टर पद से स्थानांतरित कर बिलासपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है।

वहीं IFS अधिकारी विवेक आचार्य की सेवाएं पर्यटन मंडल से तत्काल प्रभाव से उनके पैतृक विभाग वन विभाग को वापस कर दी गई हैं।

सरकार के इस फेरबदल से मंत्रालयी विभागों के साथ छह जिलों की प्रशासनिक कमान में भी बदलाव हुआ है। नए अधिकारियों के सामने संबंधित जिलों और विभागों में विकास योजनाओं तथा प्रशासनिक कामकाज को गति देने की चुनौती होगी।

पूरी 23 अधिकारियों की सूची

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button