छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़रायपुर

CG High Court में तीन नई नियुक्तियां, संतोष शर्मा समेत 3 जज बने न्यायाधीश

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति को राष्ट्रपति की मंजूरी

जारी अधिसूचना के अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) के तहत राष्ट्रपति ने तीनों न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की है। नियुक्त किए गए न्यायाधीश अपने-अपने पद का कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से पद संभालेंगे।

हाईकोर्ट में बढ़ेगी न्यायिक क्षमता

तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। नई नियुक्तियों के बाद लंबित मामलों की सुनवाई और न्यायिक प्रक्रिया को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button