खेलछत्तीसगढ़सरकारी योजना

आज प्रसारित होगा ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड, इन मुद्दों पर रहेगी नजर

रायपुर। नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 27 सितंबर 2026 को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड के जरिए देशवासियों से संवाद कर रहे हैं। कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे से किया जा रहा है। इसका सीधा प्रसारण आकाशवाणी सहित विभिन्न माध्यमों पर किया जा रहा है।

इस बार के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर युवाओं और खेलों से जुड़े विषयों पर विशेष चर्चा की संभावना जताई जा रही है। एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन का भी प्रधानमंत्री उल्लेख कर सकते हैं। भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों और पदकों को लेकर पीएम मोदी अपने विचार साझा कर सकते हैं।

Gen-Z और युवाओं के मुद्दों पर भी हो सकती है बात

कार्यक्रम में Gen-Z यानी नई युवा पीढ़ी से जुड़े मुद्दों पर भी प्रधानमंत्री बात कर सकते हैं। युवाओं की बदलती प्राथमिकताएं, उनकी आकांक्षाएं, तकनीक के साथ उनका जुड़ाव और देश के विकास में उनकी भूमिका जैसे विषय चर्चा में आने की संभावना है।

‘मन की बात’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से वे देश के नागरिकों से विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल और जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर संवाद करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button