गांधी जयंती पर छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, शराब दुकान से लेकर बार तक सब रहेंगे बंद

रायपुर। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस (Dry Day) रहेगा। इस दौरान प्रदेशभर में शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। आबकारी विभाग के निर्देशों के अनुसार देशी और विदेशी मदिरा दुकानों को बंद रखा जाएगा।
2 अक्टूबर को शराब दुकानों के साथ प्रीमियम मदिरा दुकानें, बार और अहाते भी बंद रहेंगे। इस दौरान होटल, बार या अन्य लाइसेंस प्राप्त स्थानों पर शराब परोसने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
गांधी जयंती पर मांस-मटन की दुकानें भी बंद
गांधी जयंती के मद्देनजर राजधानी रायपुर समेत कुछ स्थानों पर स्थानीय प्रशासन ने मांस और मटन की दुकानों को बंद रखने के निर्देश भी जारी किए हैं। हालांकि, इस संबंध में प्रतिबंध जिले और स्थानीय प्रशासन के आदेश के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।
बता दें कि महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को मनाई जाती है। इस अवसर पर शराब की बिक्री पर रोक लगाए जाने के कारण लोगों को पहले से ही अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी करने की सलाह दी जाती है।
