छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़रायपुरसंपादकीय

चक्रवात ‘अर्नब’ से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी सहायता, CM साय ने कलेक्टरों को दिए सर्वे के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को फसल क्षति का तत्काल सर्वेक्षण कराने और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि चक्रवात ‘अर्नब’ के चलते फसलों को हुए नुकसान के कारण प्रदेश के अन्नदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रभावित किसानों को आरबीसी 6-4 के प्रावधानों एवं निर्धारित मानदंडों के अनुसार शीघ्र सहायता राशि उपलब्ध कराने को कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button