Uncategorized

शिवराज सिंह चौहान की मां के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताई शोक

रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने भोपाल स्थित एम्स में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार सहित राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। माता के निधन के बाद शिवराज सिंह चौहान का आज प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा रद्द कर दिया गया है।

भोपाल एम्स में चल रहा था इलाज

जानकारी के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद काशी बाई को भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है।

पैतृक गांव जैत में होगा अंतिम संस्कार

काशी बाई का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव जैत में किया जाएगा। परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार उन्हें अंतिम विदाई देंगे।

शिवराज सिंह चौहान का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित था। उन्हें प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना था, लेकिन मां के निधन की दुखद खबर के बाद उनका दौरा रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही दौरे से संबंधित सभी प्रस्तावित कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने काशी बाई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री ने इस कठिन समय में परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button