छत्तीसगढ़रायपुरसंपादकीय

नेत्रहीन विद्यार्थियों के जीवन को तकनीक बनाएगी सुगम और सुरक्षित: राज्यपाल

रायपुर, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड, रायपुर द्वारा संचालित प्रेरणा गुरुकुलम विद्या पीठम की नेत्रहीन छात्राओं को स्मार्ट स्टिक प्रदान की। आधुनिक तकनीक से लैस यह स्मार्ट स्टिक छात्राओं के सुरक्षित और आत्मनिर्भर आवागमन में मददगार होगी।

राज्यपाल ने इस अवसर पर छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि दिव्यांगजनों को समान अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि तकनीक के प्रभावी उपयोग से नेत्रहीन विद्यार्थियों के जीवन को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने कहा कि चुनौतियों के बावजूद आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़कर सफलता हासिल की जा सकती है।

कार्यक्रम में राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी और राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button