छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईबस्तररायपुरसंपादकीय

स्वतंत्रता दिवस समारोह: CM साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, मंत्रियों-सांसदों और विधायकों को मिली जिम्मेदारी

रायपुर, 14 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को छत्तीसगढ़ में राज्य और जिला स्तर पर आयोजित होने वाले समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे और राज्य की विकास यात्रा तथा आगामी योजनाओं को लेकर अपना संदेश देंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से जारी सूची के अनुसार राजनांदगांव जिला मुख्यालय में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ध्वजारोहण करेंगे। वे परेड की सलामी लेने के साथ ही जनता को संबोधित भी करेंगे।

इन जिलों में मंत्री फहराएंगे तिरंगा

बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, दुर्ग में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और बस्तर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।

इसके अलावा सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में वन मंत्री केदार कश्यप और कबीरधाम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ध्वजारोहण करेंगे।

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कांकेर में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और सूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं जांजगीर-चांपा में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, जशपुर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल और बालोद में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे।

सांसदों को इन जिलों की जिम्मेदारी

बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में संतोष पांडेय, कोंडागांव में भोजराज नाग और बलरामपुर में चिंतामणि महाराज ध्वजारोहण करेंगे।

इसी तरह सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया, गरियाबंद में रूपकुमारी चौधरी, सक्ती में कमलेश जांगड़े, बीजापुर में महेश कश्यप, सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा स्वतंत्रता दिवस समारोह की कमान संभालेंगे।

विधायकों को भी मिली जिम्मेदारी

कोरबा में विधायक अमर अग्रवाल, धमतरी में अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में धरमजीत सिंह, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में भैयालाल राजवाड़े और नारायणपुर में विधायक लता उसेंडी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे।

इन जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

रायपुर में होगा मुख्य राज्य स्तरीय समारोह

राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाला समारोह प्रदेश का मुख्य राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय यहां तिरंगा फहराने के बाद परेड की सलामी लेंगे। समारोह के दौरान देशभक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रदेश की उपलब्धियों तथा सरकार की आगामी योजनाओं पर भी मुख्यमंत्री का संबोधन प्रमुख रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button