नीरज उपाध्याय/केशकाल:- समूचे छत्तीसगढ़ में इन दिनों कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी की चर्चाएं आम हो गई है। ऐसे में केशकाल में भी गुटबाजी का ताजा उदाहरण देखने को मिला है। जहां छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट के स्वागत में जमकर गुटबाजी कैमरे में कैद हो गई है। जी हां, बुधवार शाम सचिन पायलट बस्तर दौरे पर थे। इस दौरान केशकाल में कांग्रेसियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। लेकिन इस स्वागत में कांग्रेस दो गुटों में बंटा हुआ नजर आया। एक ओर पूर्व विधायक संतराम नेताम अपनी टीम के साथ नारेबाजी कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नेताम अपने कार्यकर्ताओं के साथ सचिन पायलट का स्वागत कर रहे थे। कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी कांग्रेस के बड़े नेताओं के स्वागत कार्यक्रमों में गुटबाजी देखी जा चुकी है। जिसका खामियाजा पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों में भी नजर आया था। अब देखना होगा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी इस गुटबाजी को खत्म कर पाएगी या फिर से चुनाव परिणाम प्रभावित होंगे यह जनचर्चा का विषय बना हुआ है।
Related Articles
Check Also
Close

