छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

स्वास्थ्य सेवा में भरोसे का नाम विनायक हॉस्पिटल, एक दशक में हजारों मरीजों का किया उपचार

रायपुर। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके विनायक हॉस्पिटल ने चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक दशक पूरा कर लिया है। पिछले 10 वर्षों में अस्पताल ने हजारों मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराकर लोगों का विश्वास अर्जित किया है। अस्पताल का संचालन चिकित्सक डॉ. निर्मेष अग्रवाल सिंघानिया के नेतृत्व में किया जा रहा है।

विनायक हॉस्पिटल को खासतौर पर डायबिटीज, थायराइड और मोटापा उपचार के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित केंद्र के रूप में पहचान मिली है। डॉ. निर्मेष अग्रवाल ने एमबीबीएस की पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ में टॉप रैंक हासिल की। इसके बाद उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता बढ़ाने के लिए यूनाइटेड किंगडम (यूके), हैदराबाद और चेन्नई सहित देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों से डायबिटीज, थायराइड और डायलिसिस प्रबंधन से जुड़े प्रशिक्षण एवं विशेष पाठ्यक्रम पूरे किए।

हजारों मरीजों को मिला उपचार का लाभ

डॉ. निर्मेष अग्रवाल के चिकित्सा अनुभव का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों के मरीजों को मिला है। जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, व्यवसायियों और प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम मरीजों ने भी उनके उपचार का लाभ उठाया है।

अस्पताल की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों के लिए विशेष संवेदनशीलता बरती जाती है। आवश्यकता के अनुसार ऐसे मरीजों को अत्यंत रियायती दरों पर अथवा निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।

आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ उपचार की सुविधा

विनायक हॉस्पिटल में आधुनिक मशीनों और चिकित्सा तकनीकों की सहायता से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का विशेषज्ञ उपचार किया जाता है। यहां डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, थायराइड विकार, मोटापा, नसों एवं जोड़ों के दर्द, त्वचा एवं बालों से जुड़ी समस्याओं सहित अन्य रोगों के उपचार की सुविधा उपलब्ध है।

इसके अलावा अस्पताल में गुप्त एवं यौन रोगों से संबंधित समस्याओं के लिए भी विशेषज्ञ परामर्श और उपचार की सुविधा दी जाती है। मरीजों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखते हुए यहां साइकोलॉजिकल काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मरीजों के प्रति मानवीय संवेदनाओं और भरोसे को प्राथमिकता देना संस्थान की कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पिछले एक दशक की सेवा यात्रा के बाद विनायक हॉस्पिटल स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर और सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button