अपराधछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुर्ग-भिलाई

महादेव सट्टा ऐप केस में ED की कार्रवाई तेज: स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा से रायपुर में घंटों पूछताछ

रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप और उससे जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में टीवी एंकर और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा से गुरुवार को रायपुर स्थित ED के जोनल कार्यालय में कई घंटों तक पूछताछ की गई। जांच एजेंसी ने उन्हें धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया था।

ED सूत्रों के अनुसार, पूछताछ का केंद्र महादेव बेटिंग नेटवर्क से जुड़े कथित आर्थिक लेनदेन, ऐप के प्रचार-प्रसार और कुछ प्रमुख आरोपियों से संभावित संबंध रहे। एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि क्या बेटिंग ऐप के प्रमोशन के बदले किसी प्रकार का वित्तीय लाभ प्राप्त हुआ था।

जांच अधिकारियों का दावा है कि शेफाली बग्गा के तार महादेव नेटवर्क से जुड़े कथित हवाला ऑपरेटर खंजन जगदीश कुमार ठक्कर से जुड़े हो सकते हैं। ED का आरोप है कि वह विदेशों से संचालित कुछ बेटिंग ऐप्स के प्रचार का चेहरा भी रही हैं। हालांकि, शेफाली बग्गा ने इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि सच्चाई जांच के बाद सामने आ जाएगी।

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामला देश के सबसे बड़े कथित ऑनलाइन सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में से एक माना जा रहा है। इस मामले में ED लगातार बड़े कारोबारियों, हवाला ऑपरेटरों और अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है तथा करोड़ों रुपये की संपत्तियां जब्त कर चुकी है। हाल के दिनों में एजेंसी ने जांच का दायरा और तेज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button