Uncategorized
Stock Market: सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, लेकिन इन 5 शेयरों ने निवेशकों को किया मालामाल, 5 दिन में 48% तक रिटर्न

नई दिल्ली। बीता कारोबारी सप्ताह भारतीय शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा। सप्ताह के अंत में सेंसेक्स 194 अंक (0.25%) की गिरावट के साथ 77,569 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 64 अंक (0.26%) फिसलकर 24,207 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, बाजार की इस कमजोरी के बीच कुछ स्मॉल-कैप शेयरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निवेशकों को महज पांच कारोबारी दिनों में 35 से 48 फीसदी तक का रिटर्न दिया।
इन 5 शेयरों ने किया कमाल
- GSB Finance
सप्ताह का सबसे बड़ा गेनर GSB Finance रहा। कंपनी का शेयर 31.86 रुपये से बढ़कर 47.12 रुपये पर पहुंच गया और निवेशकों को 47.90 फीसदी का रिटर्न मिला। शुक्रवार को शेयर 19.08 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। - Faalcon Concepts
Faalcon Concepts के शेयर में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला। एक सप्ताह में यह स्टॉक 28.60 रुपये से बढ़कर 41.50 रुपये पर पहुंच गया और निवेशकों को 45.10 फीसदी का रिटर्न दिया। - Hittco Tools
Hittco Tools का शेयर भी निवेशकों के लिए फायदे का सौदा साबित हुआ। सप्ताह के दौरान शेयर 9.80 रुपये से बढ़कर 13.76 रुपये पर पहुंचा, जिससे निवेशकों को 40.41 फीसदी का रिटर्न मिला। - Exato Technologies
Exato Technologies के शेयर ने भी शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी का स्टॉक 372.55 रुपये से बढ़कर 517.90 रुपये पर पहुंच गया और एक सप्ताह में 39.01 फीसदी की तेजी दर्ज की। - Unichem Laboratories
Unichem Laboratories भी टॉप गेनर्स की सूची में शामिल रही। कंपनी का शेयर 473.30 रुपये से बढ़कर 639.50 रुपये तक पहुंचा और निवेशकों को 35.12 फीसदी का रिटर्न मिला। हालांकि शुक्रवार के कारोबार में इसमें हल्की गिरावट दर्ज की गई।
निवेशकों के लिए क्या संकेत?
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि प्रमुख सूचकांकों में कमजोरी के बावजूद चुनिंदा स्मॉल-कैप और मिड-कैप शेयरों में तेज़ी बनी हुई है। ऐसे में निवेशकों को केवल तेजी देखकर निवेश करने के बजाय कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन, कारोबार और जोखिम का आकलन करने के बाद ही निवेश का फैसला लेना चाहिए।
