छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़रायपुर
रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, एयरपोर्ट पर राज्यपाल समेत नेताओं ने किया स्वागत

रायपुर। भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन बुधवार को छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा, मुख्य सचिव विकासशील तथा पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने भी उपराष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया।
उपराष्ट्रपति के रायपुर आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उनके छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान निर्धारित कार्यक्रमों में वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की सहभागिता रहेगी।

