केशकाल | खबर का असर : कांग्रेस में गुटबाजी की खबर पर जिलाध्यक्ष ने लिया संज्ञान, 5 पदाधिकारियों को थमाया कारण बताओ नोटिस….

नीरज उपाध्याय/केशकाल:- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट के स्वागत कार्यक्रम के दौरान केशकाल बस स्टैंड में कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच नजर आए गुटबाजी को लेकर bhaskarworld.in/ पर प्रकाशित खबर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बुधराम नेताम ने संज्ञान लिया है। जी हां, जिलाध्यक्ष ने 5 पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उक्त पदाधिकारियों पर पार्टी की छवि धूमिल करने और पार्टी विरोधी गतिविधि करने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

आपको बता दें कि बुधवार शाम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट बस्तर संभाग के दौरे पर थे। इस दौरान केशकाल बस स्टैंड में कांग्रेसी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया था। स्वागत के दौरान कांग्रेस पार्टी दो गुटों में बंटी हुई नजर आई थी। जहां एक और पूर्व विधायक संतराम नेताम अपने कार्यकर्ताओं के साथ सचिन पायलट का स्वागत करने में जुटे हुए थे। वहीं दूसरी और ब्लॉक कांग्रेस राजेश नेताम अपने कार्यकर्ताओं के साथ पायलट का स्वागत करने आए थे।

केशकाल में कांग्रेस के बीच चल रही इस गुटबाजी को लेकर bhaskarworld.in/ में प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों का ध्यान आकर्षित करवाया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बुधराम नेताम ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नेताम, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र नेताम, वरिष्ठ कांग्रेसी महंगू मरकाम युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संजय मरकाम एवं एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पप्पू मंडावी को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 7 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। अब देखना होगा कि कांग्रेस पार्टी अपने संगठन में चल रही इस अंतर कल को किस प्रकार से दूर करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *