संपादकीय

PM Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहा गरीबों के अपने घर का सपना, जशपुर के सुनील पांडेय की बदली जिंदगी

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) छत्तीसगढ़ के हजारों गरीब और आवासविहीन परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसके चलते जरूरतमंद परिवारों का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना साकार हो रहा है।

यह योजना केवल आवास उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि गरीब परिवारों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन का आधार भी प्रदान कर रही है।

जशपुर के सुनील पांडेय की बदली जिंदगी

जशपुर जिले के तपकरा निवासी सुनील पांडेय की कहानी प्रधानमंत्री आवास योजना की सफलता की प्रेरक मिसाल है। कभी उनका परिवार कच्चे मकान में रहने को मजबूर था। बरसात के मौसम में टपकती छत, भीगता सामान और असुरक्षित माहौल उनके लिए हर साल बड़ी परेशानी बन जाता था।

आर्थिक तंगी के कारण पक्का घर बनवाने का सपना अधूरा था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने उनकी जिंदगी बदल दी।

पक्का घर मिलने से मिला सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित योजना के तहत सुनील पांडेय को पक्के मकान की स्वीकृति मिली। शासन से प्राप्त आर्थिक सहायता से उन्होंने अपना नया घर बनवाया।

आज उनका परिवार सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण में जीवन बिता रहा है। अब बरसात का मौसम चिंता नहीं, बल्कि सुकून लेकर आता है।

‘योजना ने सिर्फ घर नहीं, आत्मसम्मान भी दिया’

सुनील पांडेय ने बताया कि पक्का घर मिलने के बाद उनके परिवार की सबसे बड़ी चिंता दूर हो गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें केवल एक मकान ही नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, सुरक्षा और नए विश्वास के साथ जीवन जीने का अवसर भी दिया है।

प्रदेश के हजारों परिवारों को मिल रहा लाभ

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आज छत्तीसगढ़ के हजारों जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद और विश्वास का प्रतीक बन चुकी है। योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्का आवास, सामाजिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन का मजबूत आधार मिल रहा है।

राज्य सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र परिवार आवास जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित न रहे और हर जरूरतमंद को सुरक्षित आशियाना उपलब्ध कराया जाए।

विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में मजबूत कदम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। योजना के जरिए हजारों परिवारों को बेहतर आवास मिलने के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को भी नई गति मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button