छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़रायपुरसरकारी योजना

CM विष्णु देव साय की मौजूदगी में रोजगार मेला, चयनित युवाओं को मिलेगा ऑफर लेटर, 8,700+ पदों पर भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का बड़ा अवसर सामने आया है। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 7 और 8 अक्टूबर 2026 को राजधानी रायपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों में 8,700 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

रोजगार मेला सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा, रायपुर में आयोजित होगा। इसमें प्रदेश की करीब 36 निजी कंपनियां और प्लेसमेंट एजेंसियां शामिल होंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में चयनित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ 8 अक्टूबर को ऑफर लेटर भी प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई है।

10वीं से पोस्ट ग्रेजुएशन तक के युवा कर सकेंगे आवेदन

रोजगार मेले में छत्तीसगढ़ के इच्छुक बेरोजगार युवा शामिल हो सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक निर्धारित की गई है। इसमें 10वीं-12वीं पास, ITI (NCVT), डिप्लोमा, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, इंजीनियरिंग, MBA और MCA सहित विभिन्न योग्यताधारी उम्मीदवारों के लिए अवसर उपलब्ध हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले में तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों क्षेत्रों में नौकरियां उपलब्ध रहेंगी। इनमें प्रमुख रूप से मशीन ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, टेक्नीशियन, इंजीनियर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर ऑपरेटर, कस्टमर केयर, नर्सिंग स्टाफ, सिक्योरिटी गार्ड, ड्राइवर, डिलीवरी बॉय/गर्ल और अप्रेंटिस जैसे पद शामिल हैं।

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

इच्छुक उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग के e-Rojgar Portal पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन करना होगा। उम्मीदवार CG ROJGAR APP के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उपलब्ध रिक्तियों का चयन कर आवेदन करना होगा।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट/प्रवेश पत्र, आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र, शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) साथ लेकर जाना होगा।

यह रोजगार मेला प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्र में सीधे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button