धर्म एवं संस्कृतिसंपादकीय

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। यह अवसर प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष पूरे होने से जुड़ा है।

7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद वे गुजरात के मुख्यमंत्री और वर्ष 2014 से देश के प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सत्ता के केंद्र में रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने मंदिर में भगवान श्री गणेश के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर के विभिन्न स्थलों पर प्रार्थना की और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान श्री गणेश से देशभर के लोगों की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने विघ्नहर्ता से सभी के कल्याण और देश की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।

देशभर में आयोजित हो रहे कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा और एनडीए के सहयोगी दलों की ओर से देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में भी ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इन कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को रेखांकित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button