पर्यटन

दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में छत्तीसगढ़ ने बढ़ाया कदम, चेन्नई रोड शो में 130 से अधिक टूर ऑपरेटर्स हुए शामिल

रायपुर, 2 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के पर्यटन को दक्षिण भारत के प्रमुख बाजारों से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने चेन्नई में ‘छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो’ आयोजित किया। फिक्की के सहयोग से हुए इस आयोजन में 130 से अधिक ट्रैवल एजेंट और टूर ऑपरेटर्स ने हिस्सा लिया।

रोड शो के दौरान बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) बैठकों में छत्तीसगढ़ और चेन्नई के पर्यटन व्यवसायियों के बीच सीधा संवाद हुआ। इसका उद्देश्य पर्यटक समूहों को छत्तीसगढ़ भ्रमण के लिए जोड़ना और पर्यटन क्षेत्र में व्यावसायिक साझेदारी बढ़ाना रहा।

तमिल भाषा में पहली बार प्रस्तुतीकरण

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि पहली बार छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों और पर्यटन संभावनाओं का तमिल भाषा में प्रस्तुतीकरण किया गया। इससे स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों और पर्यटकों के बीच छत्तीसगढ़ की पर्यटन पहचान को मजबूत करने की कोशिश की गई।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा, पर्यटन सचिव डॉ. एस. भारतीदासन और टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक सौमिल रंजन चौबे सहित पर्यटन क्षेत्र के कई प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड का यह रोड शो दक्षिण भारत के पर्यटन बाजार में राज्य की मजबूत पहचान बनाने और नए पर्यटकों को आकर्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button