पीएम मोदी की आधी रात हाई लेवल मीटिंग, 3 घंटे चली मैराथन बैठक; अमित शाह और नितिन नबीन समेत कई वरिष्ठ मंत्री रहे मौजूद


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार देर रात एक हाई लेवल बैठक की, जो करीब तीन घंटे तक चली। इस मैराथन बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ मंत्री और उच्च अधिकारी मौजूद रहे। बैठक देर रात शुरू हुई और विभिन्न महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन नबीन सहित संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा, विकास परियोजनाओं और मौजूदा परिस्थितियों से जुड़े अहम विषयों की समीक्षा की गई।
हालांकि, बैठक के एजेंडे को लेकर सरकार की ओर से आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि हाल के घटनाक्रमों और विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ मंत्रियों एवं अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया।
प्रधानमंत्री मोदी की यह देर रात चली बैठक ऐसे समय में हुई है, जब केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और प्रशासनिक विषयों पर लगातार समीक्षा कर रही है। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

